Home छत्तीसगढ़ 08 मई को लॉटरी से पीएम श्री सेजेस जयनगर में कक्षा पहली...

08 मई को लॉटरी से पीएम श्री सेजेस जयनगर में कक्षा पहली के लिए होगी प्रवेश प्रक्रिया……

18
0

सूरजपुर/04 मई 2026/ पीएम श्री सेजेस जयनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा पहली में प्रवेश प्रक्रिया उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल से 05 मई तक निर्धारित की गई थी, जिसमें अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विद्यालय द्वारा जानकारी दी गई है कि कक्षा पहली में प्रवेश के लिए पात्र एवं अपात्र विद्यार्थियों की सूची 07 मई 2026 को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों के अंतिम चयन के लिए 08 मई को सुबह 10ः00 बजे विद्यालय परिसर में लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग करें तथा समय-समय पर जारी होने वाली सूचनाओं पर ध्यान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here