प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी,
जांच एजेंसी ने भाजपा और कांग्रेस के नेताओं, उनके करीबियों, ठेकेदारों और शराब कारोबारियों के 17 ठिकानों को निशाने पर लिया है।
आबकारी घोटाले की जांच में ईडी ने फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई और सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के बिलासपुर स्थित ठिकानों पर पहुंची।

सूत्रों के अनुसार वहां टीम को 17 किलो सोना और करीब 3 करोड़ रुपए के हीरों के हार व नकदी मिली है। जबकि अंबिकापुर में कांग्रेसी नेता के रिश्तेदार के यहां से बड़ी रकम मिलने की बात सामने आई है।
रायपुर में एक सीए और कांग्रेसी नेता के यहां ईडी ने तलाशी ली कार्रवाई रात तक चली।
इसके बाद टीम दुर्ग के कारोबारी गोविंद मंडल के घर पहुंची। इस पर गोविंद मंडल का कहना है कि टीम गलती से उनके घर पहुंची थी।

