सूरजपुर/30 अप्रैल 2026/ पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, जयनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 01 मई से 05 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश हेतु निर्धारित पोर्टल https:\\cgschool.in\scems\studentAdmission के माध्यम से आवेदन करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन के पश्चात अभ्यर्थियों को 06 मई 2026 से 10 मई 2026 के बीच आवश्यक दस्तावेजों के साथ विद्यालय में उपस्थित होकर आवेदन पत्र का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। सत्यापन का समय प्रतिदिन प्रातः 08ः30 बजे से 10ः30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूर्ण करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

