खबर Nilesh Sony..
कोरिया- जिले के जनपद पंचायत सोनहत का मामला
हाल ही में कुछ समाचार पत्र में ग्राम पंचायत कैलासपुर में सांसद मद से स्वीकृत निर्माण कार्यों को लेकर समाचार प्रकाशित किया गया था समाचार में उल्लेख किया गया था कि राशि आहरण के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, जबकि धरातल पर वास्तविक स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है।
निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति
ग्राम पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांसद मद से शेड निर्माण एवं सीढ़ी निर्माण हेतु कुल 10 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी। नियमतः निर्माण कार्य हेतु अब तक कुल राशि की 40 प्रतिशत किस्त, यानी 4 लाख रुपये ही प्राप्त हुए हैं। जिसकी राशि निर्माण कार्यों में लगा दी गयी है
शेड निर्माण

ग्राम पंचायत ने इस कार्य में तेजी दिखाते हुए वर्तमान में शेड ‘टॉप लेवल’ (अंतिम चरण) पर पहुँच चुका है।
सीढ़ी निर्माण
तालाब में जलभराव अधिक होने के कारण तकनीकी रूप से कार्य में कुछ समय लगा है। हालांकि, विभाग द्वारा ले-आउट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और पानी कम होते ही कार्य को गति दी जायेगी ।


भ्रष्टाचार के आरोप निराधार
पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राशि का कोई गबन नहीं हुआ है। जितनी राशि प्राप्त हुई है, उसका नियमानुसार मूल्यांकन करा सकते हैं और कार्य प्रगति पर है। निर्माण एजेंसी ने भरोसा दिलाया है कि वर्तमान कार्य की गति को देखते हुए आगामी मई माह के अंत तक दोनों निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे।
हमें 4 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं और शेड का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। जैसे ही पानी कुछ कम होगा तालाब की सीढ़ी का काम भी जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
बयान -: सचिव कैलासपुर

