Home अंबिकापुर अंबिकापुर के पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग की जांच शुरु…………

अंबिकापुर के पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग की जांच शुरु…………

16
0

अंबिकापुर. शहर के राम मंदिर गली में संचालितकी जांच शुरु हो गई है।कलेक्टर की ओर से गठित उच्च स्तरीय संयुक्त कमेटीकी निगरानी में सोमवार को फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर मलबे से अहम साक्ष्य जुटाए।

शहर के रिहायशी एरिया राम मंदिर रोड स्थित गली में थोक प्लास्टिक व पटाखे  का गोदाम व दुकान संचालित हो रहा था। २३ अपै्रल की दोपहर दुकान के अंदर वेल्डिंग का काम चल रहा था, इससे दुकान में भीषण आग लग गई।

लोगों का कहना है कि अवैध तरीके से रिहायशी एरिया में पटाखा व प्लास्टिक के गोदाम व दुकान चल रहे थे।

मुकेश प्लास्टिक दुकान में लगी आग की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन  द्वारा संयुक्त जांच दल का गठन किया गया है।

कलेक्टर की ओर से गठित उच्च स्तरीय संयुक्त कमेटी की निगरानी में सोमवार को फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर मलबे से अहम साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम  ने जली हुई दुकान और गोदाम का सूक्ष्म निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here