Home छत्तीसगढ़ कांग्रेसी पार्षद पर बड़ा आरोप, चोरी का पैसा छिपाने पर पार्टी ने...

कांग्रेसी पार्षद पर बड़ा आरोप, चोरी का पैसा छिपाने पर पार्टी ने किया सस्पेंड…..

24
0

रायपुर जिले में एक कारोबारी से करीब 50 लाख रुपये लेकर फरार हुए ड्राइवर कृष्णा साहू के मामले ने अब सियासी रंग ले लिया है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान इस प्रकरण में बिरगांव नगर निगम के पार्षद ओम प्रकाश साहू की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद कांग्रेस संगठन ने सख्त कदम उठाया है।

इस खुलासे के बाद मामला केवल आपराधिक घटना तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है।

जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद ओम प्रकाश साहू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन) मलकीत सिंह गेंदू को भेज दी गई है,

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया है कि पार्टी आम जनता के विश्वास और कानून व्यवस्था में पूरी आस्था रखती है। इस मामले में निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई का समर्थन किया जाएगा।

साथ ही यह भी कहा गया कि यदि जांच के दौरान और तथ्य सामने आते हैं, तो पार्टी और भी सख्त निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here