छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से पारिवारिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 45 वर्षीय जय साहू के रूप में हुई है, जो पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू (मध्य प्रदेश शासन) के बेटे बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है,

परिजनों के अनुसार, जय साहू पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव में थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी लगभग दो हफ्ते पहले घर छोड़कर चली गई थी।
परिवार के लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि जय साहू के नाम की जमीन को उनकी पत्नी ने कथित तौर पर बेच दिया और राशि अपने पास रख ली। यह रकम करीब 1 करोड़ 36 लाख रुपए बताई जा रही है।हालांकि, इस मामले में भी अभी तक कोई आधिकारिक दस्तावेज या पुष्टि सामने नहीं आई है।

