भटगांव. सूरजपुर जिले के भटगांव क्षेत्र अंतर्गत स्थित शिवानी भूमिगत खदानमें 20 अप्रैल को हथियार लेकर घुसे चोरों ने 70 मीटर कॉपर केबल पार कर दिया था।
। केबल की कीमत करीब 2.50 लाख रुपए है। कोल प्रबंधन की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच करते हुए 7 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सुबह प्रतिबंधित क्षेत्र खदान के अंदर हथियारों के साथ घुसे अज्ञात चोरोंआईडीएलई स्पेयर में रखा तांबे का 70 मीटर कॉपर केबल चोरी कर कर ले गए हैं।
आरोपियों के पास हथियार होने के कारण ड्यूटी में तैनात सुरक्षा गार्ड डर से उन्हें नहीं रोक पाए। इस मामले में पुलिस ने धारा 307, 3(5) बीएनएस व 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने नरेन्द्र सिंह उर्फ पण्डा पिता बोधन 25 वर्ष निवासी कुम्दा बस्ती थाना विश्रामपुर को दबिश देकर पकड़ा।

