Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, रायपुर में पारा 45°C के करीब,...

छत्तीसगढ़ में आग उगल रही गर्मी, रायपुर में पारा 45°C के करीब, लू का अलर्ट जारी……..

15
0

छत्तीसगढ़ में इन दिनों गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है,

खास बात यह है कि जहां पूरे प्रदेश में लू का असर देखने को मिल रहा है, वहीं बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा बना हुआ है।

राजधानी रायपुर में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।

जो इस सीजन के सबसे गर्म दिनों में से एक हो सकता है। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है,

दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। लोग केवल जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं, वह भी सिर को कपड़े या छतरी से ढककर।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं का असर देखने को मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here