Home अंबिकापुर महिला आरक्षण पर घमासान : भाजपा बोली- महिलाओं के साथ विश्वासघात तो...

महिला आरक्षण पर घमासान : भाजपा बोली- महिलाओं के साथ विश्वासघात तो कांग्रेस ने कहा- कर रहे दुष्प्रचार……..

11
0

अंबिकापुर. महिला आरक्षण विधेयक को लेकर शहर में सियासी माहौल गरमागया है।  वहीं कांग्रेस इसे भाजपा का दुष्प्रचार करार दे रही है। दोनों दलों ने अलग-अलग प्रेसवार्ताओं के जरिए अपनी-अपनी बातें रखीं।

संकल्प भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया और जिला महामंत्री अरुणा सिंह ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा,, बोला।

दिव्या सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के लिए कांग्रेस और सहयोगी दल जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि यह देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान है। साथ ही बताया कि भाजपा सरकार ने पंचायतों में 50 प्रतिशत तक महिला आरक्षण  लागू कर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई है,

भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर बूथ स्तर तक अभियान चलाने की बात कही। इस दौरान संकल्प भवन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में महापौर मंजूषा भगत, प्रदेश प्रवक्ता संतोष दास, जिला संवाद प्रमुख रूपेश दुबे और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाडे की उपस्थिति थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here