Home छत्तीसगढ़ “जिला शहडोल की सीधी पंचायत में अव्यवस्था का आरोप: सचिव की कार्यशैली...

“जिला शहडोल की सीधी पंचायत में अव्यवस्था का आरोप: सचिव की कार्यशैली पर उठे सवाल, कार्रवाई की मांग तेज”………..

32
0

विशेष रिपोर्ट/बेनी माधव कुशवाहा जिला शहडोल
जनपद पंचायत(जयसिंहनगर):

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत सीधी इन दिनों के चलते चर्चा में है।

स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं,

जिससे आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन और कागजी कार्यवाही भले ही बाहर से व्यवस्थित और “पक्की” दिखाई देती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

पंचायत में एक से अधिक सचिवों के प्रभार और कथित दोहरी जिम्मेदारियों के कारण वर्तमान सचिव नियमित रूप से पंचायत में उपस्थित नहीं रहते, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पंचायत सचिव का व्यवहार भी आम जनता और ग्रामीणों के प्रति सहयोगात्मक नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि वे उनसे बातचीत करने में भी असहज महसूस करते हैं, क्योंकि उनका रवैया घमंडी और असहयोगात्मक बताया जा रहा है।

इतना ही नहीं, कुछ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सचिव अपने “ऊपर तक पहुंच” का हवाला देकर लोगों को दबाव में लेने की कोशिश करते हैं।

ग्राम पंचायत सीधी में विकास कार्यों की स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत को मिलने वाली मूलभूत सुविधा की राशि का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है,

जिससे सड़क, पानी, स्वच्छता जैसी बुनियादी जरूरतें अधूरी पड़ी हैं। इस स्थिति से जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और जिला पंचायत शहडोल से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और

ग्रामीणों का कहना है

प्रशासन की नजरें अब इस मामले पर टिकी हैं, देखना होगा कि पर कितना त्वरित और प्रभावी एक्शन लिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here