Home कोरिया “निर्माण कार्यों की भेंट चढ़ते जंगल: गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में...

“निर्माण कार्यों की भेंट चढ़ते जंगल: गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में अवैध कटाई पर सोनहत (कोरिया) में हरियाली पर संकट, जिम्मेदारों की लापरवाही पर उठे सवाल………

17
0

रिपोर्ट | Nilesh Sony……

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र अंतर्गत गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान वन परिक्षेत्र, वन मंडल बैकुंठपुर में जंगलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

क्षेत्र में तेजी से चल रहे निर्माण कार्यों के चलते हरे-भरे पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है, जिसे रोकने में वन विभाग पूरी तरह असहाय नजर आ रहा है।

सूत्रों के अनुसार, निर्माण कार्यों में खुलेआम जंगलों के पेड़ों को काटकर बल्लियों के रूप में उपयोग किया जा रहा है।

यह न केवल वन संपदा का दोहन है, बल्कि पर्यावरण संतुलन के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है।

स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी न तो जंगलों को आग से बचाने में सक्षम दिख रहे हैं और न ही अवैध कटाई पर प्रभावी रोक लगा पा रहे हैं।

पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो इस क्षेत्र की जैव विविधता और वन संपदा को अपूरणीय क्षति हो सकती है।

स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने मांग की अवैध कटाई और जंगलों के दोहन पर तत्काल रोक लगाई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here