छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अंबिकापुर में 27 अप्रैल 2026 को कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।
चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 15 हजार रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा, इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी ट्रेड से आईटीआई या हायर सेकेंडरी (12वीं) उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थियों को 27 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) परिसर में निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।

, सभी अभ्यर्थी अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र (आईटीआई/12वीं), आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक पहचान संबंधी दस्तावेज अनिवार्य रूप से लेकर आएं।
कैम्पस प्लेसमेंट के जरिए उम्मीदवारों को सीधे कंपनी में चयन का मौका मिलेगा। इससे युवाओं को रोजगार पाने के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा और मौके पर ही इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा।

