Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर के माचिस गोदाम में लगी आग से मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट...

बिलासपुर के माचिस गोदाम में लगी आग से मचा हड़कंप, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान……….

12
0

 बिलासपुर के अशोकनगर स्थित एक माचिस गोदाम में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। क्योंकि गोदाम में बड़ी मात्रा में माचिस और पान मसाले जैसे ज्वलनशील उत्पाद रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई।

कई घंटों की कोशिश के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम ने आसपास की दुकानों और गोदामों को भी सुरक्षित करने का काम किया, ताकि आग अन्य स्थानों तक न फैल सके।

डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दीपांशु नाथ ने बताया कि व्यापार विहार क्षेत्र में स्थित इस गोदाम में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट आग का कारण नजर आ रहा है, हालांकि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here