Home छत्तीसगढ़ रायपुर में बॉक्सिंग का बड़ा आयोजन! आज रात होगा फा इट नाइट...

रायपुर में बॉक्सिंग का बड़ा आयोजन! आज रात होगा फा इट नाइट दंगल, MP और CG के बॉक्सर्स होंगे आमने-सामने……

13
0

 छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में आज खेल प्रेमियों के लिए खास दिन है। शहर के Ambuja Mall में ‘फाइट नाइट दंगल’ का आयोजन किया जा रहा है, जहां मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बॉक्सर्स आमने-सामने होंगे।आयोजकों के अनुसार, यहां से उभरने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।

कार्यक्रम में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  विशेष रूप से शामिल होंगे। उनके स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारी सक्रिय हैं।

स्पर्धा को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए 22 से 25 अप्रैल तक रेफरी और जज प्रशिक्षण कोर्स भी आयोजित किया जा रहा है।

फाइट नाइट के विजेताओं को नकद राशि और अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न वजन वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम में 5 पुरुष और 3 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here