छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में आए दिन सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एनएच-43 पर जमगहना मोड़ के पास दो अर्टिगा कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में से एक अर्टिगा पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के CMHO का बोर्ड भी लगा हुआ था। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है,

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक ही दिन में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत से सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

