अंबिकापुर. जिले में लगातार बढ़ते तापमान और आगामी दिनों में संभावित हीट वेव (लू) को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।विभाग ने कहा है कि अप्रैल और मई के दौरान तापमान में तेजी से वृद्धि के साथ लू का खतरा बढ़ जाता है,
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रेम सिंह मार्को ने नागरिकों को सलाह दी है कि अनावश्यक रूप से तेज धूपमें बाहर न निकलें, खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच।

स्वास्थ्य विभाग ने शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, लस्सी जैसे तरल पदार्थों का नियमित सेवन करने की सलाह दी है।
लू लगना एक मेडिकल इमरजेंसी है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार (40 डिग्री या अधिक), गर्म और लाल त्वचा, पसीना कम या बंद होना, सिरदर्द, चक्कर, उलझन, तेज नाड़ी, कमजोरी, उल्टी आदि शामिल हैं। गंभीर स्थिति में व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है।

