Home छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सोनहत में पेयजल समस्या पर त्वरित कार्रवाई, दो खराब हैंडपंप...

ग्राम पंचायत सोनहत में पेयजल समस्या पर त्वरित कार्रवाई, दो खराब हैंडपंप हुए दुरुस्त………..

13
0

न्यूज़ रिपोर्ट निलेश सोनी

📍 छत्तीसगढ़/ से विशेष रिपोर्ट..

सोनहत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 17 में पेयजल संकट की स्थिति उस समय उत्पन्न हो गई जब वहां के दो हैंडपंप अचानक खराब हो गए।

गर्मी के मौसम में पानी की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मामले की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत सोनहत की सरपंच श्रीमती मानमती दिनेश सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दी।

सरपंच श्रीमती मानमती दिनेश सिंह के निर्देश और पहल पर पीएचई विभाग के कर्मचारियों ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर दोनों खराब हैंडपंपों का निरीक्षण किया।

तकनीकी खराबी को दूर करते हुए मरम्मत कार्य शुरू किया गया और कुछ ही समय में दोनों हैंडपंपों को सुधारकर पुनः चालू कर दिया गया।

हैंडपंप चालू होने से वार्ड क्रमांक 17 के निवासियों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने सरपंच और पीएचई विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर समस्या का समाधान होने से उन्हें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ा।

ग्राम पंचायत सोनहत की सरपंच श्रीमती मानमती दिनेश सिंह ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है और जहां कहीं भी समस्या सामने आएगी, वहां तत्काल समाधान कराया जाएगा।

इस त्वरित कार्रवाई से पंचायत प्रशासन की सक्रियता और जनहित के प्रति संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here