खबर:> Sanjay Chaudhari block reporter
📍 सोनहत……
सोनहत पंचायत में सरपंच प्रतिनिधि व ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना, ग्राम पंचायत सोनहत के वार्ड क्रमांक 5 में 17 अप्रैल 2026 की सुबह एक बड़ी दुर्घटना उस समय टल गई जब एक बैल अचानक पुराने कुएं में गिर गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती मानमती सिंह के मार्गदर्शन में त्वरित राहत कार्य शुरू किया गया।
सरपंच प्रतिनिधि एवं समाजसेवी दिनेश सिंह, गुड्डू यादव, उप सरपंच राजेश गुप्ता, वार्ड क्रमांक 1 के पंच लव प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत अभियान में जुट गए।

कई घंटों की कड़ी मशक्कत, सूझबूझ और सामूहिक प्रयास के बाद बैल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
इस दौरान ग्रामीणों ने साहस और एकजुटता का परिचय देते हुए मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश की।
सरपंच श्रीमती मानमती सिंह ने इस घटना पर कहा कि “ग्राम पंचायत का हर नागरिक हमारी जिम्मेदारी है, चाहे वह इंसान हो या पशु।
संकट की घड़ी में सभी का एकजुट होकर आगे आना हमारे गांव की सबसे बड़ी ताकत है।”
उन्होंने सभी सहयोगियों और ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।
यह घटना न केवल एक पशु की जान बचाने का उदाहरण है, बल्कि ग्रामीण एकता, तत्परता और मानवीय मूल्यों की भी एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आई है।

