Home छत्तीसगढ़ राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज टली:अब जून में सिनेमाघरों में...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज टली:अब जून में सिनेमाघरों में आएगी मूवी……..

22
0

फिल्म में राम चरण का एक बिल्कुल अलग और दमदार अवतार देखने को मिलेगा। एक्टर राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। मेकर्स ने बेहतर थिएट्रिकल एक्सपीरियंस और पोस्ट-प्रोडक्शन के काम को पूरा करने के लिए यह फैसला लिया है।

फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू ने बताया की रिलीज डेट जल्द ही जारी की जाएगी।फिल्म का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन एक छोटा सा हिस्सा अभी बाकी है। मेकर्स का कहना है कि वे दर्शकों को बेहतरीन अनुभव देना चाहते हैं,

इसलिए टेकनीशियन और पोस्ट-प्रोडक्शन टीम को थोड़ा और समय दिया गया है।फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके गानों ने इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं।

दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान द्वारा तैयार किया गया पहला गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन  से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है।फिल्म में राम चरण का एक बिल्कुल अलग और दमदार अवतार देखने को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here