दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में सूदखोरी और चेक के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। पुलिस ने गंडई निवासी शोभा केशकर उर्फ निशा (47) के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन पर मुसलमान पारा निवासी शहनाज बेगम (44) ने गंभीर आरोप लगाए हैं।शहनाज बेगम ने नवंबर 2023 में शोभा केशकर से 20 हजार रुपए उधार लिए थे। यह लेन-देन 10 प्रतिशत मासिक ब्याज दर पर हुआ था।पीड़िता के अनुसार, उन्होंने करीब 9 महीने तक हर माह 2000 रुपए ब्याज के रूप में चुकाए। इस तरह मूल रकम से कहीं अधिक राशि चुकाने के बावजूद उनका कर्ज खत्म नहीं हुआ। आर्थिक तंगी के कारण जब शहनाज कुछ महीनों तक ब्याज नहीं दे पाईं, तो आरोपी ने उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

