Home छत्तीसगढ़ अग्निवीर भर्ती 2026-27: सूरजपुर के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग, 01 मई...

अग्निवीर भर्ती 2026-27: सूरजपुर के अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग, 01 मई से प्रशिक्षण शुरू………

13
0

सूरजपुर/15 अप्रैल 2026/ भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ है जिसके लिये आवेदन ऑनलाईन पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक निर्धारित किया गया था। सूरजपुर जिला से कुल 303 आवेदकों द्वारा पंजीयन कराया गया। जो अभ्यार्थी थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन कर चुके हैं लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जून 2026 तक पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) आयोजित किया जाना संभावित है।
भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा। जो आवेदक लिखित परीक्षा हेतु ऑनलाइन कोचिंग प्राप्त करना चाहते है वे रोजगार विभाग के पोर्टल https:\\erojgar.cg.gov.in पर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी भर कर आवेदन छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग को प्रेषित कर सकते है।
परीक्षा के पूर्व इन आवेदकों को परीक्षा की तैयारी करवाने के उद्देश्य से आवेदकों से जानकारी मांगी गई है ताकि पर्याप्त संख्या में आवेदक उपलब्ध हो सके एवं परीक्षा हेतु तैयारी कराई जा सके। इस संबंध में अपंजीकृत आवेदको को सूचना किया जाता कि जिन आवेदकों द्वारा अग्निवीर भर्ती 2020-27 हेतु ऑनलाईन पंजीयन कराया गया है वे लिखित परीक्षा के लिए ईरोजगार पोर्टल पर पंजीयन करवा ले अथवा जिला रोजगार सूरजपुर से संपर्क करें ताकि आगामी 01 मई 2026 से प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here