Home छत्तीसगढ़ बस्तर में सक्रिय अंतिम 42 नक्सलियों ने शुक्रवार को तेलगांना में समर्पण...

बस्तर में सक्रिय अंतिम 42 नक्सलियों ने शुक्रवार को तेलगांना में समर्पण कर दिया…….

18
0

समर्पण करने वाले नक्सलियों पर एक करोड़ रुपए से अधिक का इनाम था।  समर्पण करने वाले बटालियन चीफ सोठी मल्ला समेत 42 नक्सलियों ने तेलगाना पुलिस को 8 सौ ग्राम सोने के बिस्किट, 5 एके 47 समेत 36 हथियार 44 मैगजीन व 1 हजार से अधिक जिंदा कारतूस भी सौंपा।समर्पण नक्सलमुक्त बस्तर व नक्सलमुक्त भारत के लिए अत्यंत प्रभावशाली  उनके द्वारा हथियारों सहित आत्मसमर्पण करना इस तथ्य को रेखांकित करता है कि हिंसा और सशस्त्र संघर्ष का मार्ग अब समाप्ति की ओर पहुंच चुका है।आईजीपी ने बस्तर क्षेत्र में शेष बचे कुछ गिने-चुने माओवादी कैडरों को अंतिम अवसर देते हुए अपील की कि वे बदलती परिस्थितियों को समझते हुए हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में लौटें। पुनर्वास, सुरक्षा और सम्मानजनक पुनस्थापन का मार्ग खुला है, जबकि सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here