कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने आरोपियों पर की सख्त कार्रवाई की मांग, कहा सरपंच के नेतृत्व में वारदात को दिया गया अंजाम विश्रामपुर। सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर एसईसीएल अंतर्गत आमगांव खदान परिसर में 7 अप्रैल को सब एरिया मैनेजर पर हुए जानलेवा हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है।कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।कोल माइंस आफिसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव ने बताया है कि आमगांव खदान क्षेत्र की अधिग्रहित शासकीय भूमि पर कार्य के दौरान पटना सरपंच के नेतृत्व में कुछ लोगों द्वारा खदान के अधिकारी पर जानलेवा हमला किया गया।