Home छत्तीसगढ़ “विधवा महिला की जमीन पर कब्जे की कोशिश! देवर पर धमकी, उत्पीड़न...

“विधवा महिला की जमीन पर कब्जे की कोशिश! देवर पर धमकी, उत्पीड़न और बदनाम करने के गंभीर आरोप—प्रशासन से न्याय की गुहार”……….

74
0

📍 रिपोर्ट: Beni Madhav kushvaha district reporter…..

शहडोल जिले के ग्राम कुदरी का मामला—4 साल से चल रहा विवाद, महिला आयोग और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

शहडोल (मध्यप्रदेश) से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला को उसके ही परिवार द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगे हैं।

पीड़िता गीता कुशवाहा, निवासी ग्राम पंचायत कुदरी, ने आरोप लगाया है कि उनके पति स्वर्गीय संतोष कुशवाहा की मृत्यु के बाद से उनके देवर राजन कुशवाहा, उनकी पत्नी शकुन कुशवाहा और उसका पुत्रअन्य परिजनों द्वारा उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

पीड़िता के अनुसार, लगभग 1 से 1.5 एकड़ भूमि को लेकर पिछले 4 वर्षों से विवाद चल रहा है।

इस दौरान उन्हें बार-बार गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और सामाजिक रूप से बदनाम करने जैसी गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है।

 

गीता कुशवाहा का कहना है कि उन्हें और उनके पुत्र को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से गहरी यातना दी जा रही है,

जिससे उनका जीवन अत्यंत कठिन हो गया है।

उन्होंने बताया कि अब वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और किसी भी समय अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।

पीड़िता ने मामले की शिकायत मध्यप्रदेश महिला आयोग एवं जिला प्रशासन से करते हुए तत्काल जांच, सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

⚖️ प्रशासन से सवाल:
क्या एक विधवा महिला को न्याय के लिए इतना संघर्ष करना पड़ेगा?

आखिर कब मिलेगा पीड़िता को सुरक्षा और न्याय?

क्या स्थानीय प्रशासन समय रहते हस्तक्षेप करेगा?

मांग:
आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई
पीड़िता एवं उसके पुत्र को सुरक्षा
भूमि पर वैधानिक अधिकार सुनिश्चित करना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here