सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक के मड़कम सोमडू ने नक्सल राह छोड़कर मुख्यधारा में वापसी की। पुनर्वास नीति और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें नया घर मिला।नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना और मुख्यधारा से जुडऩे के लिए शासन की पुनर्वास नीति के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। जिन्होंने भय और अनिश्चितता से भरे जीवन को छोड़कर आज सम्मानजनक जीवन की ओर कदम बढ़ाया है।मड़कम सोमडू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। मड़कम सोमडू की यह कहानी बताती है कि सही नीति, प्रशासनिक सहयोग और सुदृढ़ इच्छाशक्ति से न केवल एक व्यक्ति, बल्कि पूरे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।