Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में सचिन तेंदुलकर का परिवार पहुंचा अचानकमार टाइगर रिजर्व, अंजलि-सारा ने...

बिलासपुर में सचिन तेंदुलकर का परिवार पहुंचा अचानकमार टाइगर रिजर्व, अंजलि-सारा ने जाना ग्रामीणों का सुख-दुख………………

17
0

 सचिन तेंदुलकर का परिवार ​बिलासपुर दौरे पर रहे। इस दौरान अंजलि -सारा अचानकमार के गांवों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों का सुख-दुख जाना, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के परिवार का बिलासपुर दौरा भले ही पूरी तरह गोपनीय रहा, लेकिन वनांचल के ग्रामीणों के दिलों पर इसकी अमिट छाप छूट गई।गांव की गलियों में जब तेंदुलकर परिवार पहुंचा, तो नजारा बेहद आत्मीय था। सारा तेंदुलकर ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर बातें कीं और उन्हें खिलौने बांटे।ह दौरा मुख्य रूप से सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की सामाजिक गतिविधियों से प्रेरित था। अंजलि और सारा ने गनियारी जन स्वास्थ्य केंद्र में फुलवारी कार्यक्रम और बालवाड़ी केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ बैठक कर बच्चों के पोषण स्तर, प्राथमिक शिक्षा और टीकाकरण की स्थिति पर लंबी चर्चा की। फाउंडेशन का उद्देश्य इन वनांचल क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here