बिलासपुर में बर्ड फ्लू के संक्रमण को रोकने के लिए शासन-प्रशासन की सख्ती जारी है। केंद्र सरकार की टीम भी इसके लिए अलर्ट है और लगातार तीन दिनों से शहर से लेकर गांव तक दौरा कर रहे हैं। रोकथाम उपायों और मानव स्वास्थ्य पर संभावित प्रभाव का व्यापक आकलन किया।अब टीम की रिपोर्ट के बाद अंडे और मुर्गों की बिक्री शुरू होने की बात कही जा रही है। संक्रमण रोकने जिला प्रशासन की सख्ती के बीच एम्स के विशेषज्ञों की केंद्रीय टीम पिछले तीन दिन से डटी हुई है। विशेषज्ञों ने यहां सैनिटाइजेशन और डिसइंफेक्शन की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। यह देखा गया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तय प्रोटोकॉल का पालन सही तरीके से किया जा रहा है या नहीं।

