Home छत्तीसगढ़ उज्जैन में गुरुवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन:पंचामृत अभिषेक के बाद...

उज्जैन में गुरुवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन:पंचामृत अभिषेक के बाद दिव्य श्रृंगार, भस्म अर्पण के साथ साकार रूप में दर्शन………….

13
0

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के हुई भस्म आरती में आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला। सबसे पहले भगवान का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक कर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। मंत्रोच्चार के बीच पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। रजत मुकुट और त्रिपुण्ड के साथ बाबा का अलौकिक रूप श्रद्धालुओं को दर्शन देता रहा।इसके बाद भगवान को राजा स्वरूप में सजाया गया।

गुलाब की खुशबू से महकते इस दिव्य रूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पित की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here