दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 8 से 10 अप्रैल के बीच रद्द की गई 12 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को बहाल कर दिया है। रेलवे के इस फैसले से रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा और गोंदिया के यात्रियों की परेशानी कम होंगी।दरअसल बिलासपुर मंडल के अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी का काम चल रहा है। इसके तहत नॉन-इंटरलॉकिंग काम भी प्रस्तावित है।जिन यात्री ट्रेनों को पहले रद्द किया गया था या बीच रास्ते तक ही चलाया जा रहा था, उन्हें अब रेलवे प्रशासन ने फिर से शुरू कर दिया है। अब ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। वहीं बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें 11 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में रद्द की गई हैं।
Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की रद्द 12 मेमू-पैसेंजर ट्रेनें बहाल:रायपुर, गेवरारोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, गोंदिया...

