Home छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई शराब घोटाला मामले में 3 वाहन जब्त:दुर्ग डिस्टिलरीज की थीं गाड़ियां,...

दुर्ग-भिलाई शराब घोटाला मामले में 3 वाहन जब्त:दुर्ग डिस्टिलरीज की थीं गाड़ियां, पार्ट-बी शराब को सीधे सरकारी दुकानों तक पहुंचाने में लगी थीं……..

12
0

दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड से आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने अवैध शराब परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों को जब्त किया है।जांच में सामने आया है कि इन वाहनों का उपयोग अवैध “पार्ट-बी” शराब को डिस्टिलरी से सीधे चुनिंदा शासकीय शराब दुकानों तक पहुंचाने के लिए किया जा रहा था।

इस काम के लिए कुछ तय वाहनों का बार-बार उपयोग किया जाता था, जिससे शराब सीधे सरकारी दुकानों तक पहुंचाई जा सके।शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) और भारतीय दंड संहिता की अलग-अलग धाराओं के तहत जांच चल रही है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो पहले भी इस मामले में कार्रवाई कर चुका है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here