Home छत्तीसगढ़ दुर्ग-भिलाई गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम:बोले- 20 दिनों...

दुर्ग-भिलाई गैस सिलेंडर नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम:बोले- 20 दिनों से सिलेंडर नहीं मिल रहा, भिलाई में समझाइश के बाद माने…….

18
0

भिलाई-3 के ग्राम करसा में एचपी गैस सिलेंडर की सप्लाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह चक्काजाम कर दिया।सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम समाप्त कराया।कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद ग्रामीण खाली हाथ लौट रहे हैं। घरों में खाना बनाने में कठिनाई हो रही है और लोगों को लकड़ी और अन्य विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शताक्षी गैस एजेंसी से सिलेंडर की सप्लाई होती है, लेकिन समय पर गैस नहीं मिल रही है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले इसी गैस एजेंसी में बाउंसर ने ग्राहकों से मारपीट की थी, जिससे पहले से ही नाराज़गी थी। अब सिलेंडर न मिलने से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here