Home छत्तीसगढ़ स्लो ओवर के लिए अय्यर पर ₹24 लाख का जुर्माना:अब एक और...

स्लो ओवर के लिए अय्यर पर ₹24 लाख का जुर्माना:अब एक और गलती की तो पंजाब के कप्तान पर लगेगा एक मैच का बैन………

17
0

IPL के 7वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया, लेकिन इस मैच में स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तान श्रेयस अय्यर पर ₹24 लाख का जुर्माना लगाया गया है।। इसलिए सिर्फ कप्तान ही नहीं, पूरी प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर को भी सजा मिली है।IPL के नियमों के मुताबिक, अगर अब टीम से फिर ऐसी गलती होती है तो अय्यर पर 30 लाख रुपए का जुर्माना लगेगा और एक मैच का बैन भी झेलना पड़ेगा।

श्रेयस अय्यर ने 50 रन बनाए………..

इस मैच में श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी से टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने 29 गेंदों पर 50 रन की शानदार पारी खेली। उनकी नेहल वाधेरा के साथ 59 रन की साझेदारी मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

आयुष म्हात्रे की पारी पर भारी पड़ी पंजाब की बैटिंग…..

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 209 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। चेन्नई की ओर से युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (28 रन) के साथ 96 रनों की साझेदारी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here