आमंत्रण पत्र….
सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्माननीय पत्रकारगणों को सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष का विषय है कि 108 संजीवनी एक्सप्रेस (NAS) नवीन इमरजेंसी एम्बुलेंस के जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन, छत्तीसगढ़ शासन के कर कमलों द्वारा संपन्न होगा, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती रेणुका सिंह, विधायक भरतपुरदृसोनहत द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में राम नरेश राय, महापौर नगर पालिक निगम चिरमिरी, संतोष सिंह, सभापति नगर निगम चिरमिरी तथा श्रीमती नीलम सलूजा, पार्षद वार्ड क्रमांक 28, एमआईसी सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
यह कार्यक्रम 01 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे, स्थान बड़ा बाजार दुर्गा पंडाल, चिरमिरी, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में आयोजित किया जाएगा। आप सभी सम्माननीय पत्रकारगणों से विनम्र अनुरोध है कि कृपया समय पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम को अपने प्रतिष्ठित मीडिया माध्यमों के माध्यम से आमजन तक पहुँचाने की कृपा करें तथा कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।
विनीत
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
जिला- मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़

