छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रात अमिगोज बार संचालक के साथ मारपीट की गई है। आरोप है, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नाजिम खान ने इन आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि विवाद बार के पीछे गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ था, जिसे शराब से जुड़े विवाद के रूप में गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।रअसल सिविल लाइन के भारतीय नगर निवासी मो. तौसिफ अमिगोज बार का संचालक है। उसने पुलिस को बताया कि रात करीब 12:50 बजे टिकरापारा निवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नाजिम खान के लगातार फोन कॉल आ रहे थे।फोन उठाने पर नाजिम ने शराब की मांग की। इस पर तौसिफ ने बताया कि बार बंद हो चुका है और शराब उपलब्ध नहीं है। इसके बाद तौसिफ तत्काल अमिगोज बार पहुंचा, जहां नाजिम खान अपने दो साथियों सैय्यान बुखारी और सलमान खान के साथ पहले से मौजूद था।
पैसे मांगने के बाद की मारपीट…
बार पहुंचने पर आरोपियों ने शराब देने के लिए कहा। तौसिफ ने मना करते हुए बार बंद होने की कही। इस पर उन्होंने कहा कि शराब पीने के लिए पैसे दे दो, हम बाहर से खरीद लेंगे। तौसिफ ने पैसे देने से इनकार किया।
इस पर नाजिम उसके साथी सैय्यान बुखारी और सलमान खान भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

