Home एम.सी.बी. अग्निवीर भर्ती 2026: युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा...

अग्निवीर भर्ती 2026: युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, 1 अप्रैल तक करें आवेदन………………

18
0

एमसीबी/30 मार्च 2026/ जिले के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सुनहरा अवसर सामने आया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है, जिसके तहत योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा दी गई है।
जारी जानकारी के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट 
 joinindianarmy-nic-in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले के अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी, जिनकी जन्मतिथि 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच है, वे 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन करने के पात्र हैं। इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) जैसे विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इसके साथ ही सिपाही (फार्मा) पद के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। इस पद के लिए अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 01 जुलाई 2002 से 01 जनवरी 2008 के बीच होना अनिवार्य है।
जो अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं, वे लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु रोजगार विभाग के पोर्टल  
https:@@erojgar-cg-gov-in पर पंजीयन कर सकते हैं, जहां उन्हें मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here