Report Nilesh sony……………..
कोरिया जिला के ग्राम पंचायत चक्डाड में पेयजल संकट ने गंभीर रूप ले लिया है।
सामुदायिक शौचालय के पास स्थित बोरवेल, जो कभी ग्रामीणों के लिए पीने के पानी का मुख्य स्रोत था, पिछले लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा हुआ है।
गर्मी के दिनों में जहां पानी की जरूरत सबसे अधिक होती है, वहीं इस बोरवेल के खराब होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोग दूर-दूर से पानी लाने को हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार सरपंच और पंचायत सचिव को इस समस्या की जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

पहले भी यह मामला सामने आ चुका है, इसके बावजूद जिम्मेदारों द्वारा अनदेखी की जा रही है।
यह स्थिति केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के दावों पर सवाल खड़े करती है, जिसके तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा,
जिससे साफ जाहिर होता है कि पंचायत स्तर पर जिम्मेदारी का अभाव है।
👉 ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:
खराब बोरवेल की तत्काल मरम्मत की जाए
सरपंच और सचिव की कार्यप्रणाली की जांच हो
दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक ग्रामीणों को इस संकट से राहत मिल पाती है।

