खुद को कांग्रेस नेता बताते थे और पुलिस में अपनी ऊंची पहुंच का दावा कर मोहन को सट्टा संचालन के नाम परब्लैकमेल रहे थे।स्मृति नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ा दी है। युवक मोहन कुमार रामटेके का शव उसके किराए के घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला, आरोपी खुद को कांग्रेस नेता बताते थे और पुलिस में अपनी ऊंची पहुंच का दावा कर मोहन को सट्टा संचालन के नाम पर ब्लैकमेल कर रहे थे।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस सुसाइड नोट में नामित व्यक्तियों और अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।