Home छत्तीसगढ़ भिलाई में संदिग्ध-हालात में फंदे पर मिला युवक का शव:भाई ने जताई...

भिलाई में संदिग्ध-हालात में फंदे पर मिला युवक का शव:भाई ने जताई हत्या की आशंका; सुसाइड नोट में लिखे दो लोगों के नाम…………..

21
0

भिलाई के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर फंदे से लटकती लाश मिली है। पुलिस आत्महत्या के एंगल से जांच रही है, परिवार का कहना है कि शव पर चोट के निशान मिले हैं। सुसाइड नोट में दो लोगों के नाम सामने आए हैं, जिससे मामला संदिग्ध हो गया है। वो पिछले करीब 3 महीने से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। पेंटिंग का काम करता था।रअसल, शानिवार सुबह मकान मालिक को घटना की जानकारी हुई, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घर के अंदर फंदे से लटका शव बरामद किया। उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है।मृतक के भाई नवीन रामटेके ने बताया कि,न्होंने बताया कि, मां का भिलाई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को उनका ऑपरेशन होना था।घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान यह घटना हुई।घटना की सूचना मिलते ही स्मृति नगर चौकी, सुपेला थाना पुलिस, एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर और सीएसपी भिलाई नगर मौके पर पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here