बिलासपुर में तारबाहर स्थित रेलवेबिलासपुर 1 अप्रैल से 15 मई तक बंद रहेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने जर्जर हो चुके इस अंडरब्रिज की मरम्मत के लिए यह निर्णय लिया है।बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस अवधि में मरम्मत कार्य कराया जाएगा।यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है। लोग चुचुहियापारा रोड अंडरब्रिज और हेमुनगर रोड ओवरब्रिज का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।रेल प्रशासन ने इस मरम्मत कार्य के कारण आमजन को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

