Home छत्तीसगढ़ ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म का ऐलान:विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्शन, के.जे.एस. ढिल्लों की...

ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म का ऐलान:विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्शन, के.जे.एस. ढिल्लों की किताब पर आधारित प्रोजेक्ट होगा……….

22
0

भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने का ऐलान किया। फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ढिल्लों (रिटायर्ड) की किताब “ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान” पर आधारित होगी।इस प्रोजेक्ट को भूषण कुमार की टी-सीरीज और अग्निहोत्री की आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म को लेकर भूषण कुमार ने कहा कि यह कहानी खुद सामने आई है और इसे जिम्मेदारी के साथ दिखाना जरूरी है।हीं, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि फिल्म के लिए भारतीय सेना के अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर गहराई से रिसर्च किया गया,अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि उनकी कोशिश इस कहानी को सही और असली रूप में दर्शकों तक पहुंचाने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here