रायपुर में बिजली सप्लाई को बेहतर और बिना रुकावट के बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने मेटल पार्क सिलतरा में 132/33 केवी का नया उपकेंद्र शुरू किया,इसका शुभारंभ प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने बटन दबाकर किया। इस परियोजना से राजधानी के साथ उरला-सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र को अच्छी और भरोसेमंद बिजली मिलेगी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश के पारेषण नेटवर्क को मजबूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया,राजधानी में निवेश के तहत कई जरूरी परियोजनाएं चलाई जा रही हैं ।

