Home छत्तीसगढ़ रायपुर और दुर्ग को जोड़ने वाला कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वर्षों...

रायपुर और दुर्ग को जोड़ने वाला कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वर्षों पहले बना ओवरब्रिज बुरी तरह से जर्जर हो गया …………

27
0

ब्रिज पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा, इस ब्रिज के दोनों तरफ लोहे की छड़, रेत और सीमेंट से बनी रैलिंग भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। सालों पुराने ब्रिज को अब मरम्मत की आवश्यकता है। मरम्मत का कार्य एक अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। यह कार्य लगभग माहभर चलेगा। इस दौरान ब्रिज पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।

दोनों जिलों के ट्रैफिक अधिकारी कर चुके हैं निरीक्षण

इसे लेकर रायपुर और दुर्ग दोनों जिलों के ट्रैफिक विभाग के अधिकारी मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। इस निरीक्षण के बाद ही वाहन चालकों से ब्रिज का कार्य पूर्ण होने तक परिवर्तित मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई,

भारी गाड़ियां, बसें मुख्य सड़क से करेंगी आवागमन

रायपुर-दुर्ग मुख्य सड़क से हर दिन डेढ़ से दो लाख गाड़ियां गुजरती हैं। इसमें दोपहिया, तीन पहिया, चार पहिया से लेकर यात्री बसें, 12 एवं 16 चक्का भारी वाहन भी गुजरती है। परिवर्तित मार्ग से छोटे वाहन को ही उपयोग करने के लिए कहा गया है,

एक अप्रैल से बंद रहेगा ब्रिज, जाम की स्थिति बनने की संभावना

ब्रिज के मरम्मत का कार्य एक अप्रैल से शुरू होगा, जिसके कारण इस ब्रिज पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। इसे लेकर रायपुर और दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होने तक रायपुर-दुर्ग की मुख्य सड़क के अलावा परिवर्तित मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की,

इन परिवर्तित मार्गों का कर सकते हैं उपयोग

रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले कार एवं दोपहिया वाहन चालक भटगांव से अमलेश्वर, मोतीपुर होकर भिलाई एवं दुर्ग जा सकेंगे। इससे रायपुर-दुर्ग मुख्य सड़क मार्ग पर गाड़ियों का दबाव कम होगा,

बिना जाम में फंसे रायपुर आ पाएंगे वाहन चालक

दुर्ग से रायपुर एयरपोर्ट, नया रायपुर, मंत्रालय, पुलिस मुख्यालय, आरंग, अभनपुर की ओर आने वाले वाहन चालक सेलूद, पाटन, अभनपुर मार्ग का उपयोग करेंगे,चरोदा, कुम्हारी, भिलाई-3 से रायपुर की ओर आने वाले वाहन चालक सिरसा गेट, मोतीपुर, अमलेश्वर से रायपुर मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here