ब्रेकिंग न्यूज़ | ग्राम पंचायत सिधी (म.प्र.)
मेन चौक का सामुदायिक मुख्यालय शौचालय बना बदहाली का प्रतीक, बदबू और गंदगी से त्रस्त नागरिक—सचिव-सरपंच पर गंभीर लापरवाही के आरोप
ग्राम पंचायत सिधी, मध्य प्रदेश के मेन चौक में निर्मित सामुदायिक शौचालय ग्राम विकास की मिसाल बनने के बजाय वर्षों से बदहाली और प्रशासनिक उदासीनता का प्रतीक बना हुआ है


निर्माण के बाद से आज तक इस शौचालय की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है
चारों ओर फैली गंदगी, असहनीय बदबू और रखरखाव के अभाव ने पूरे क्षेत्र के नागरिकों का जीना दूभर कर दिया है।
स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और आसपास रहने वाले परिवारों को रोज़ाना स्वास्थ्य जोखिम झेलना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत के सचिव और सरपंच की मनमानी के कारण यह समस्या वर्षों से जस की तस बनी हुई है।
स्वच्छता, रखरखाव और नियमित सफाई के नाम पर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई।
14वें और 15वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि का उपयोग जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं देता,
जिससे यह संदेह गहराता है कि मूलभूत सुविधाओं की राशि का समुचित उपयोग नहीं हुआ।
सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि मेन चौक जैसे सार्वजनिक और व्यस्त स्थान पर स्थित शौचालय की दुर्दशा न केवल स्वच्छ भारत अभियान की भावना पर प्रश्नचिह्न लगाती है,
बल्कि ग्राम पंचायत की जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया,
जो प्रशासनिक लापरवाही और कर्तव्यहीनता को दर्शाता है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि शौचालय की तत्काल सफाई, मरम्मत और नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, साथ ही 14वें-15वें वित्त की राशि की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो।
* ग्राम विकास तभी संभव है जब जनहित की योजनाएं काग़ज़ों से निकलकर धरातल पर ईमानदारी से लागू हों
अब आवश्यकता है कि जिम्मेदार अधिकारी संज्ञान लें और ग्रामवासियों को राहत दिलाएं।
ग्राम पंचायत सीधी
मेन चौक सामुदायिक मुत्रालय/ शौचालय
खबर बेनी माधव कुशवाहा

