रायपुर में आयोजित राज्य पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद की बैठक में प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के विकास को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।बैठक में OBC समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग निवास करते हैं,पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति को ऑनलाइन माध्यम से सीधे विद्यार्थियों के खातों में भेजने की व्यवस्था लागू की गई है, जिसके लिए बजट में 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बैठक में परिषद के सदस्यों ने भी विभिन्न सुझाव रखे, जिन पर सरकार ने सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया।इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण की योजना भी लागू की जा रही है, जिसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, यूपीएससी, सीजीपीएससी, एसएससी, रेलवे और बैंकिंग जैसी परीक्षाएं शामिल हैं।

