Home कोरिया कोरिया/CG : वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन हेतु संविदा पदों की...

कोरिया/CG : वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन हेतु संविदा पदों की प्रारंभिक सूची जारी, 7 दिनों के भीतर आमंत्रित की गई दावा-आपत्ति…………..

29
0

कोरिया, 17 नवम्बर 2025/ जिले में वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए संचालित प्रक्रियाओं के तहत जिला परियोजना समन्वयक तथा एम.आई.एस. सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) के संविदा पदों पर प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वन अधिकार प्रकोष्ठ, जिला कोरिया द्वारा प्राप्त आवेदनों के योग्यता परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रारंभिक सूची जारी कर दी गई है।

यह सूची 17 नवम्बर 2025 को सम्बंधित कार्यालय के सूचना पटल तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट के रिक्रूटमेंट सेक्शन में प्रदर्शित की गई है। आधिकारिक पोर्टल- https://korea.gov.in/en/notice_category/recruitment/ पर देख सकते हैं।

कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक सूची में दर्शाई गई अभ्यर्थियों की पात्रता/अपात्रता के संबंध में यदि किसी आवेदक को कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वह प्रकाशन की तिथि से आगामी 7 दिनों के भीतर अपने स्पष्ट अभिलेखीय साक्ष्यों सहित लिखित आपत्ति कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

साथ ही यह भी अवगत कराया गया है कि निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त दावे/आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। समयावधि समाप्त होने के पश्चात पूर्व में प्रकाशित सूची के आधार पर ही आगे की चयन प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here