Home छत्तीसगढ़ सुकमा/CG : नक्सली आईईडी ब्लास्ट में CRPF जवान घायल, सुरक्षा बलों ने...

सुकमा/CG : नक्सली आईईडी ब्लास्ट में CRPF जवान घायल, सुरक्षा बलों ने किया सर्च तेज………..

35
0

सुकमा,  सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा के मुलेर इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों की सर्चिंग के दौरान प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हो गया। इस विस्फोट में एक CRPF जवान घायल हुआ।

जानकारी के अनुसार, जवान नक्सलियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा छुपाया गया आईईडी फट गया, जिससे जवान घायल हो गया। घायलों को तुरंत साथी जवानों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है और सर्चिंग अभियान को और तेज कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आसपास के गांवों और रास्तों की निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी और अप्रिय घटना से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here