Home कोरिया बैकुण्ठपुर/कोरिया/CG : बांग्लादेशी व संदिग्ध घुसपैठ का अंदेशा, प्रशासन सतर्क ?………..

बैकुण्ठपुर/कोरिया/CG : बांग्लादेशी व संदिग्ध घुसपैठ का अंदेशा, प्रशासन सतर्क ?………..

94
0

जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में हाल के दिनों में बाहर से आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ पार्षदों की मदद से इन बाहरी लोगों को राशन कार्ड और आधार कार्ड भी आसानी से बनवाए जा रहे हैं। इससे स्थानीय नागरिकों में असंतोष और चिंता का माहौल है।

सूत्रों के अनुसार, जिस मोहल्ले में स्थानीय संपादक निवास करते हैं, वहाँ ज्यादातर हिंदू समाज के लोग रहते हैं। उसी क्षेत्र में पहले सिद्दीकी नामक व्यक्ति का एक पुराना मकान था, जो उनके निधन के बाद जर्जर अवस्था में था और अब पूरी तरह गिर चुका है। इस जमीन के दो हिस्सों का आपसी सौदा पहले ही हो चुका था, लेकिन बताया जाता है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने समाज को भड़काकर सौदा रद्द करवा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना के बाद से संपादक और उनके परिवार को बार-बार नुकसान पहुँचाया गयाए जिसकी शिकायत प्रशासन को भी दी गई है। अब वही समूह अपने समुदाय के लोगों को उस इलाके में बसाने की कोशिश में जुटा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाहर से आए लोगों द्वारा छत्तीसगढ़, विशेषकर बैकुण्ठपुर में जमीनें खरीदी जा रही हैं, और वे अपने समाज के लोगों को बसाने में लगे हुए हैं। नागरिकों का आरोप है कि इससे शहर का सामाजिक संतुलन बिगड़ने का खतरा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका की लापरवाही और राजनीतिक संरक्षण के चलते ये लोग तेजी से पहचान पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेज बनवा रहे हैं। इससे न केवल असली जरूरतमंदों का हक छीना जा रहा है, बल्कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह गंभीर मामला बन चुका है।

नागरिकों की मांग है कि .
* नगर पालिका में पिछले एक वर्ष में बने सभी राशन कार्डों की जांच कराई जाए।
* बाहर से आने वाले व्यक्तियों की पुलिस स्टेशन में अनिवार्य पंजीयन प्रक्रिया शुरू की जाए।
* विवादित जमीनोंए खासकर फोटो में दिख रहा बी-1 खसरा नंबर वाली भूमि की बिक्री पर रोक लगाई जाए।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाया, तो ऐसे लोग भविष्य में विवाद और अशांति की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि, कलेक्टर और नगर पालिका को इस संबंध में लिखित शिकायत दी गई है, जिसमें यह मांग की गई है कि, “बैकुण्ठपुर में बाहरी लोगों की बढ़ती गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि शहर की शांति और सुरक्षा बनी रहे।” और नागरिकों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्यवाही नहीं हुई, तो भविष्य में बैकुण्ठपुर में साम्प्रदायिक तनाव जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। यह समाचार नगरवासियों द्वारा चर्चाओं से लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here