तमनार थाना पुलिस ने दीपावली त्योहार के मद्देनजर पेट्रोलिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान ग्राम समकेरा नाला और तालाब के किनारे पेड़ के पास जुआ खेलते हुए छह व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग तास-पत्ती से रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और जुआ खेलते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने जुआ खेलते हुए लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शामिल हैं
. त्रिनाथ किसान उर्फ शनि, पिता पिताम्बर किसान, उम्र 30 वर्ष, ग्राम महलोई
. शशिभूषण यादव, पिता नकुल यादव, उम्र 32 वर्ष, ग्राम महलोई
. डुलामणी, पिता सकीर्तन, उम्र 36 वर्ष, ग्राम खुरूसलेगा
. टिकेश्वर चौधरी, पिता द्वारका चौधरी, उम्र 28 वर्ष, ग्राम पडीगांव
. ओमिन खान, पिता सफर खान, उम्र 43 वर्ष, ग्राम बिजना
. चमन प्रजा, पिता मंजित प्रजा, उम्र 32 वर्ष, ग्राम बागबाडी
जुआ खेलने के आरोपियों के पास से पुलिस ने 2,350 रुपये नकद और 52 पत्ती तास जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को बाद में मुचलके पर जमानत दे दी गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है और जुआ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।



