Home एम.सी.बी. खड़गवां/एमसीबी/CG : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने अस्पताल में मनाया सेवा पखवाड़ा,...

खड़गवां/एमसीबी/CG : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने अस्पताल में मनाया सेवा पखवाड़ा, मरीजों के साथ बांटी खुशियां………….

41
0

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने दीपावली के पावन पर्व पर एक अनोखी पहल करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में मरीजों और उनके परिजनों के साथ दीप जलाकर त्योहार की खुशियां बांटीं। इस दौरान उन्होंने मरीजों को फल और मिठाइयां वितरित कीं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मरीजों के साथ समय बिताया और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। यह दूसरी बार है जब स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने त्योहार के मौके पर खड़गवां अस्पताल में मरीजों के बीच पहुंचकर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। उनके इस कदम की सराहना की जा रही है और मरीजों ने उनका आभार व्यक्त किया है।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों और स्वास्थ्य केंद्र के सभी लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुखए समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here